अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने को जिलेभर की पुलिस रातभर नाइट डोमिनेशन पर रही लेकिन चोरी के दो आरोपी मूनक थाने से फरार हो गए। सवाल है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। सड़कों पर पुलिस तैनात होते हुए भी आरोपी कैसे भागने में सफल हुए। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सहित कर्मचारियों ने आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार रात मूनक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर थे। सब इंस्पेक्टर ईलम सिंह, हवलदार अमित, एसपीओ बलबीर सिंह थाने में थे। वीरवार अलसुबह आरोपी सुनील ने शौच करने की बात पुलिस कर्मचारियों से कही तो एसपीओ बलबीर सिंह उसे शौच के लिए ले जा रहा था तभी वह धक्का देकर दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस कर्मी उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे तो दूसरा आरोपी अशोक कुमार भी हथकड़ी सहित भाग गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपी थाने से फरार हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह है मामला
मूनक निवासी सुखबीर सिंह के घर में चार दिन पहले दिन-दिहाड़े चोरी हो गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर गढ़ी सिकंदर निवासी सुनील व सौदापुर निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली थी। पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करना था।