महिला थाने के नंबर से फोन कर एक व्यक्ति द्वारा साध्वी देवा ठाकुर से अश्लील बातें करने का मामला प्रकाश में आया है।
गांव ब्रास स्थित डेरा संचालिका साध्वी देवा ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला थाने के लैंड लाइन नंबर से उसके पास फोन आया और एक पुुरुष ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बात की। साध्वी का कहना है कि फोन काटने के बाद भी कई बार फोन किये गए। बड़ा सवाल ये है कि महिला थाने के जिस लैंड लाइन नंबर से फोन आने का दावा किया जा रहा है, वहां पर महिला पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगी होती है। अगर किसी पुुरुष द्वारा फोन किये गए हैं तो यह गंभीर बात है।
सोमवार को महिला थाने में शिकायत देने पहुंची साध्वी देवा ठाकुर ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 10.35 पर उसके पास लैंड लाइन नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बात की और उससे मिलने को कहा। साध्वी ने बताया कि उसने फोन काट दिया लेकिन बार-बार फोन आता रहा। सुबह जब नंबर चेक कराया तो यह महिला थाना करनाल का मिला। साध्वी ने एसपी और थाना प्रभारी को शिकायत दी है।
साध्वी का कहना है कि महिला थाने के किसी कर्मी या किसी के जानकार का फोन है तो यह गंभीर मामला है। क्योंकि यह थाने का सरकारी नंबर है, रात को उस समय के सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए।
जांच जारी : एसएचओ
महिला थाना प्रभारी कविता का कहना है कि साध्वी ने शिकायत दी है। थाने के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्योंकि ये नंबर महिला पुलिस कर्मचारियों के पास रहता है और रात को भी महिला पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी थी। ऐसे में ये जांच का विषय है कि आखिरकार थाने का नंबर कैसे प्रयोग हुआ। यह साइबर क्राइम का मामला हो सकता है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।