पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर 19 वर्षीया विवाहिता के साथ चाकू की नोंक पर अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। यह आरोपी टोल प्लाजा पर ही चाय की रेहड़ी लगाता है। उसने अपने साथी पानीपत के गांव सौदपुरा निवासी सोनू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चाय वाले गांव स्टौंडी निवासी मेघराज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस छापामारी कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में लुधियाना निवासी 19 वर्षीय विवाहिता ने बताया था कि 16 फरवरी की रात को पति के साथ पानीपत में रिश्तेदार से मिलकर वे वापस आ रहे थे। इस दौरान एक रिश्तेदार से रुपये लेने थे तो उसने बसताड़ा टोल पर उतरने के लिये कहा। रात के करीब एक बजे वह और उसका पति बसताड़ा टोल प्लाजा पर उतर गये। वह अपने रिश्तेदार बूटा सिंह का इंतजार कर रहे थे जिससे उन्हें 20 हजार रुपये लेने थे। इस दौरान वे चाय की रेहड़ी के पास बैठ गये। इसके बाद जब वह टायलेट के लिए गई तो दो आरोपियों ने वहां पर चाकू की नोंक पर उसका अपहरण कर लिया और उसे फ्लाईओवर के पास ले गये। वहां उन्होंने उसके साथ रेप किया, जब उसका पति ढूंढते हुए आया तो आरोपी वहां से फरार हो गये।
टोल पर नहीं है महिला सुरक्षा के इंतजाम
बसताड़ा टोल पर महिला सुरक्षा के लिये कोई इंतजाम नहीं है। इस वारदात के बाद महिलाओं में डर बना हुआ है। क्योंकि टोल पर इतने व्यक्ति होने के बाद ही महिला का चाकू की नोक पर अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। किसी ने महिला का बचाव नहीं किया।
विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में आरोपित मेघराज को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी सोनू अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
- प्रवीन कुमार, जांच अधिकारी, थाना मधुबन