तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों को हरियाणा राज्यभर के आढ़तियों, मुनीमों, मजदूरों का भी साथ मिल गया है। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने भी किसानों का समर्थन करते हुए एक दिसंबर को सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। फिर भी किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि राज्य प्रधान अशोक गुप्ता ने रविवार को ऐलान किया है कि किसान सीधे तौर पर आढ़तियों से जुड़े हुए हैं। किसानों के कारण ही मंडियां आबाद रहती हैं, तभी अनाज मंडियों के मुनीमों, मजदूरों को भी रोजगार मिल पाता है। इसलिए प्रदेश के सभी आढ़ती, मुनीम व मजदूर किसानों के समर्थन में उनके साथ रहेंगे। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ अन्नदाता अपनी बात को रखने के लिए शांति प्रिय तरीके से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन हरियाणा सरकार ने उन पर लाठी चार्ज, कड़कड़ाती ठंड में वाटर कैनन का इस्तेमाल, आंसू गैस के गोले छोड़ कर उनका अपमान किया है। इसकी आढ़ती एसोसिएशन कटु शब्दों में निंदा करती है। अनाज मंडी आढती एसोशियेशन किसानों के साथ मिलकर तीनों काले कानूनों का खुलकर विरोध करेगी।