{"_id":"5fc3f4898ebc3ea965638c2a","slug":"d-karnal-news-knl525250172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जााट महासभा करनाल के प्रधान बने सुरेंद्र सिंह लाठर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जााट महासभा करनाल के प्रधान बने सुरेंद्र सिंह लाठर
जाट महासभा करनाल का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इसमें सुरेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू लाठर को प्रधान घोषित किया गया। जाट भवन में चुनाव अधिकारी विनोद शर्मा व आब्जरवर सचिन यादव (सहायक निदेशक-फर्म एंड सोसायटी) की देखरेख में जाट महासभा करनाल के प्रधान समेत विभिन्न पदों के लिए रविवार को मतदान किया गया। इसमें कुल 292 लोगों ने मतदान किया। सर्वाधिक 237 मत प्राप्त करने वाले सुरेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू लाठर को महासभा का प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वी गुरुनाम सिंह रायपुर जाटान को 55 मत मिले। इससे पहले सुरेंद्र सिंह के बड़े भाई जोगिंदर सिंह लाठर लगातार दो बार जाट महासभा के प्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपप्रधान पद पर सुभाष नरवाल ने 240 मत प्राप्त करके विजय हासिल की। जबकि राजवीर सिंह को 52 मत मिले। महासचिव पद पर चरण सिंह मलिक 225 मत लेकर विजयी रहे, वहीं महेंद्र संधू को 66 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष लाठर ने 221 मत लेकर विजय हासिल की, उनके प्रतिद्वंद्वी त्रिपाल सिंह को 71 वोट मिले। लेखाकार पद पर वीरेंद्र जून को 239 मत मिलने पर विजयी घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वी सुल्तान संधू को 53 मत मिले। इसके अलावा पांच उपप्रधान भी चुने गए। इसमें घरौंडा खंड से जीत सिंह संधू ने 237 मत, जुंडला खंड से कमल मान ने 232, असंध खंड से रणजीत मान ने 242, इंद्री खंड से सुरेंद्र कुमार ने 222 तथा करनाल खंड से सुरेश कादियान ने 229 मत लेकर विजय हासिल की। कार्यकारिणी सदस्यों में धर्मपाल नरवाल, गजे सिंह कुंडू, हरपाल संधू, हरिंद्र सिंह, जगमाल सिंह लाठर, जितेंद्र नेहरा, कुलवंत सिंह चहल, राजवीर सिंह मान, सुरेंद्र पुनिया, ताराचंद चुने गए। जबकि सह सचिव पद पर बलवान सिंह ढ़ुल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
जाट महासभा करनाल का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इसमें सुरेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू लाठर को प्रधान घोषित किया गया।
जाट भवन में चुनाव अधिकारी विनोद शर्मा व आब्जरवर सचिन यादव (सहायक निदेशक-फर्म एंड सोसायटी) की देखरेख में जाट महासभा करनाल के प्रधान समेत विभिन्न पदों के लिए रविवार को मतदान किया गया। इसमें कुल 292 लोगों ने मतदान किया। सर्वाधिक 237 मत प्राप्त करने वाले सुरेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू लाठर को महासभा का प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वी गुरुनाम सिंह रायपुर जाटान को 55 मत मिले। इससे पहले सुरेंद्र सिंह के बड़े भाई जोगिंदर सिंह लाठर लगातार दो बार जाट महासभा के प्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपप्रधान पद पर सुभाष नरवाल ने 240 मत प्राप्त करके विजय हासिल की। जबकि राजवीर सिंह को 52 मत मिले। महासचिव पद पर चरण सिंह मलिक 225 मत लेकर विजयी रहे, वहीं महेंद्र संधू को 66 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष लाठर ने 221 मत लेकर विजय हासिल की, उनके प्रतिद्वंद्वी त्रिपाल सिंह को 71 वोट मिले। लेखाकार पद पर वीरेंद्र जून को 239 मत मिलने पर विजयी घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वी सुल्तान संधू को 53 मत मिले। इसके अलावा पांच उपप्रधान भी चुने गए। इसमें घरौंडा खंड से जीत सिंह संधू ने 237 मत, जुंडला खंड से कमल मान ने 232, असंध खंड से रणजीत मान ने 242, इंद्री खंड से सुरेंद्र कुमार ने 222 तथा करनाल खंड से सुरेश कादियान ने 229 मत लेकर विजय हासिल की। कार्यकारिणी सदस्यों में धर्मपाल नरवाल, गजे सिंह कुंडू, हरपाल संधू, हरिंद्र सिंह, जगमाल सिंह लाठर, जितेंद्र नेहरा, कुलवंत सिंह चहल, राजवीर सिंह मान, सुरेंद्र पुनिया, ताराचंद चुने गए। जबकि सह सचिव पद पर बलवान सिंह ढ़ुल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
Link Copied
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।