शादी के लिये सज संवरकर बैठी दुल्हन और परिजन पूरी रात इंतजार करते रहे, लेकिन जब बरात नहीं पहुंची तो सदमे में दुल्हन बेहोश हो गई। आनन-फानन में डाक्टर को बुलाकर दवा दिलाई गयी। सदमे से उबरी दुल्हन और परिजन सोमवार की सुबह एसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने दहेज लोभी दूल्हे और परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। दूसरी ओर दहेज के लिए बरात नहीं आने की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को देश-विदेश से लड़की की शादी के लिए प्रस्ताव आये।
जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर हनुमान कॉलोनी निवासी एक लड़की का निकाह शहर की विकास कॉलोनी निवासी एक लड़के के साथ तय हुआ था। इन दोनों के रिश्तों को लेकर दोनों परिवारों में पिछले एक साल से बात चल रही थी। तीन महीने पहले ही उनका रिश्ता पक्का हुआ था और 20 दिसंबर को निकाह तय था। लड़की पक्ष के लोग सुबह से बरात की तैयारियों में लगे हुए थे। दुल्हन भी आंखों में शादी के सपने संजोए हुए थी, लेकिन बरात न आने से उसके सपनों पर पानी फिर गया। देर रात तक परिजन बरात का इंतजार करते रहे। इस दौरान लड़की पक्ष के लोग फोन करते रहे, लेकिन लड़के और उसके पिता का फोन लगातार बंद मिला। यही नहीं लड़के के बड़े भाई और मां ने भी फोन नहीं उठाया। फिर उन्हें बताया गया कि लड़का क्रेटा कार और पांच लाख रुपये मांग रहा है जबकि लड़की के पिता ने ऑल्टो कार देनी थी। मामले में एसपी गंगाराम पूनिया ने लड़की और उसके परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। दूसरी ओर दहेज के लिए बरात नहीं आने की खबर प्रकाशित होने के बाद लड़की के लिए शादी के प्रस्ताव देश-विदेश से आ रहे हैं। लोगों ने भी मामले में दहेज जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।