कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस को लेकर धर्मनगरी में पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इतना ही नहीं 26 जनवरी से एक दिन पहले कुरुक्षेत्र की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले वाहन को पूरी तरह जांचने के बाद ही जाने दिया जा रहा है। वहीं कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, पिपली बस स्टैंड, केयूके बस स्टॉप पर भी सादी और वर्दी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मधुबन से भी पुलिसकर्मी नाके लगाने के लिए बुलाए गए हैं। सिटी थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पुराने बस अड्डे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखे हुए हैं।
कुछ समय के लिए पुलिस कर्मी थाने में आगामी ड्यूटी के लिए आए हुए थे और शाम 6:00 से लेकर 9:00 बजे तक पूरे कुरुक्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में कई पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात हैं। थाना प्रभारी के अनुसार रात को भी कुरुक्षेत्र में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। वहीं कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ के थाना प्रभारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर रेल यात्रियों के सामान को चेक किया। जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार और आरपीएफ थाना प्रभारी जगदेव सिंह मलिक ने बताया कि स्टेशन पर रुकने वाली गाड़ियों को जांचा जा रहा है। इसके अलावा स्टेशन के अंदर और बाहर जाने वाले यात्री को भी बिना चेक किए नहीं जाने दिया जा रहा है।
पीसीआर और राइडरों की गश्त बढ़ाई
एसपी राकेश कुमार आर्य के अनुसार गणतंत्र दिवस को लेकर पीसीआर और राइडरों की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा हर मुख्य सड़क पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। ब्रह्मसरोवर और पिपली जीटी रोड पर भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। यातायात प्रभारी राजबीर सिंह के अनुसार पिपली नेशनल हाईवे पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
700 पुलिस कर्मी लगे सुरक्षा में
सिक्योरिटी इंचार्ज सुरेंद्र मांझू ने बताया कि कुरुक्षेत्र में गणतंत्र दिवस को लेकर 700 पुलिसकर्मी और अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद रहेंगे। होटल, ढाबों और धर्मशालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।