पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
करनाल। सीआईए प्रथम पुलिस ने जठलाना यमुनानगर में इंडिका कार लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को काबू किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए प्रथम व इंद्री थाना प्रभारी एसआई दीपेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड अमित कांबोज के साथ सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी गढ़पुर खालसा आर्वधन नहर पर लूट को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर एक टीम गठित कर पुलिस ने मौके से सुनील को दबोच लिया। पुलिस के पास से तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि सुनील ने साथी अमित के साथ मिलकर 11 नवंबर 2012 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से रासिद की कार किराए पर ली थी।
इसके बाद जठलाना यमुनानगर के पास आकर उन्होंने रासिद से यह कार लूट ली और फरार हो गए। इस मामले में जठलाना थाना में लूट का मामला दर्ज है।
आरोपी सुनील इस मामले में उसी समय से वांछित था। इसके अलावा आरोपी सुनील व आरोपी रीतू वासी पंजाब से मिलकर थाना ढाका, पंजाब के एरिया से अमित कांबोज को भगाने में मदद की थी। इस मामले में थाना ढाका, लुधियाना में मामला दर्ज किया था। इस मामले में भी आरोपी सुनील वांछित था। पुलिस ने इस बारे में पंजाब पुलिस को भी सूचित कर दिया है।