पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गुहला-चीका। गांव बलबेहड़ा के पास खेतों में सो रहे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। परिजनों ने रिश्तेदारी में मिलने आए एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। एसपी कुलदीप सिंह यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि बुधवार रात को उसका भाई रामफल अपने ही जानकार एक व्यक्ति के साथ खेतों के बीच बने मकान में सोया था। वह रात को उन दोनाें को खाना आदि देेने के बाद वापस घर आ गया था। जब वह सुबह चाय लेकर खेत में गया तो खेत में बने मकान का बाहर से दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलते ही उसने अपने भाई रामफल को चारपाई पर खून से लथपथ पाया। महेंद्र ने बताया कि उनका जानकार जो रात को भाई के साथ खेत में ही सोया था वहां से फरार था। उन्होंने इस घटना की सूचना गांव के लोगों और चीका पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही चीका थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों ने गांव करौंदा, पटियाला पंजाब से मिलने के लिए आए रिश्तेदार राजबीर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर राजबीर सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि बलबेहड़ा निवासी रामफल की हत्या के कारणाें का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक के भाई महेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा।