पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
करनाल। जिले में करीब डेढ़ महीने पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में वीरवार को नया मोड़ आ गया। युवक की हत्या के आरोप में जेल में बंद व्यक्ति की बेटी ने खुलासा किया है कि उस रात उसके परिजन विवाह समारोह में गए थे वह घर पर अकेली थी। उनके परिचित 32 वर्षीय जोगिंद्र और उसके दूसरे साथी ने उसके साथ दुराचार किया था। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने वीरवार को लड़की का मेडिकल कराया।
9 दिसंबर की रात को लड़की के परिजन विवाह समारोह में गए थे। इस बीच लड़की से दुराचार किया गया। दुराचार के बाद आरोपी भागने लगे तो लड़की के मुताबिक उसने ईंट से उस पर प्रहार कर दिया, जो जोगिंद्र के सिर में जा लगी। दूसरा मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने जोगिंद्र को मृत घोषित कर दिया था। इस विरोध में करनाल-नेवल मार्ग जाम किया गया था। पुलिस ने इस मामले में घटना के दिन कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भी भिजवा दिया था। लड़की के पिता पर 50 हजार रुपये के लेन देन को लेकर आरोप था।
अब डेढ़ महीने बाद इस मामले में वीरवार को नया मोड़ आ गया। लड़की ने कहा कि जोगिंद्र और उसके साथी ने उससे दुराचार किया था। जोगिंद्र की हत्या उसके पिता ने नहीं की। उसने भागते हुए दुराचारियों पर ईंट से प्रहार किया था, जो जोगिंद्र के सिर में जा लगी। इस कारण उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता ने लोकलाज के भय से पूरे मामले के आरोप को अपने सिर ले लिया था। असली में वह स्वयं आरोपी है। उसने अपनी इज्जत के बदले ऐसा किया।
पुलिस ने मामले पर चुप्पी साधी
इस मामले की जांच कर रहे एएसआई ने मीडिया से बात करने से साफ इंकार कर दिया। एएसआई वेदपाल ने मामले का जिक्र किए बिना ही साफ कहा कि उसे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वह शहर से बाहर है। साफ लगता है पुलिस इस मामले में चुप्पी साधने के प्रयास में है, लेकिन लड़की का मेडिकल वीरवार को अस्पताल में हो चुका है।