जिले में शुक्रवार को कोरोना के 44 और नये मामले सामने आये हैं। इनमें से चार विद्यार्थी और दो अध्यापक शामिल हैं। अब जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 541 तक पहुंच गई हैं। वहीं, 50 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कोरोना संक्रमण से संदिग्ध कुल 150385 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जबकि इनमें से 106393 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में अब तक 9566 मामले पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनमें से 129 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8896 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में शुक्रवार को मिले 44 पॉजिटिव केसों में 11 केस एंटीजेन टेस्ट और 33 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। संक्रमितों में एक रोडवेज कर्मचारी, आर्मी आफिसर, हरियाणा पुलिस का एक जवान, सरकारी अस्पताल असंध का एक कर्मी, प्रापर्टी डीलर समेत अन्य संक्रमित मिले हैं।