पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बहादुरगढ़। हरियाणवी डांस सनसनी सपना चौधरी ने शनिवार को रानीबाग के एक समारोह में डांस करके कई महीने बाद मंच पर धमाकेदार वापसी की। सपना की मंच पर वापसी से उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह नजर आया।
लॉकडाउन और बेटे की मां बनने की वजह से सपना चौधरी को कई महीनों तक स्टेज शो से दूर रहना पड़ा था। शुक्रवार रात सपना बड़े सादे लिबास में कड़ी सुरक्षा के बीच रानी बाग में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। हरियाणवी सुपर स्टार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ फैंस से रूबरू हुईं। तेरी आंख्या का यो काजल, मनै करै सै गोरी घायल.... जैसे हिट गीतों पर सपना का डांस देख दर्शक भी नाचने पर मजबूर हो गए। शानदार परफॉर्मेंस के साथ ही सपना चौधरी ने अपने फैंस को सामाजिक दूरी का ध्यान रखने का संदेश दिया। परफॉर्मेंस करने से पहले उन्होंने सभी लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस रखने की अपील की। या गजबण पानी नै चाली.... गीत पर दिल्ली के लोगों ने भी जमकर ठुमके लगाए।
सपना के प्रवक्ता चरण सिंह सहरावत ने बताया कि अब सपना फिर से मंच पर लौट आई हैं। उनके प्रशंसकों को निराश नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सपना को दुबारा मंच पर लौटने में उनके परिवार से भी पूर्ण समर्थन और सहयोग प्राप्त है। सपना के प्रशंसकों हरियाणावी कलाकार रमेश और वीरेंद्र ने कहा कि सपना चौधरी का फिर से मंच पर लौटना निश्चय ही हरियाणवी संगीत व डांस प्रेमियों के लिए खुशी की बात है। सपना की कला पर हरियाणवी कला प्रेमियों को गर्व है।