झज्जर। ईको गाड़ी की चपेट में आने से किसान की माैत हो गई। वह शुक्रवार सुबह घर से टहलने निकला था। आसौदा चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में ईको गाड़ी चालक के खिलाफ आसौदा थाने में केस दर्ज किया गया है।
मृतक की पहचान करीब 60 वर्षीय श्रीभगवान के रूप में हुई है। वह गांव खेड़ी जसौर के निवासी थे। पेशे से किसान थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह निलोठी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ईको गाड़ी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई। लोगों ने संभाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान लिया और पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिया। मामले के जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच चल रही है।