{"_id":"642877ea4b937180a70d92c8","slug":"biplab-deb-took-a-jibe-at-rahul-gandhi-while-addressing-the-conference-of-panna-parmukhs-in-jhajjar-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: बिप्लब देब ने राहुल गांधी को बताया बकरी, कहा-उन्हें नहीं पता क्या है पन्ना प्रमुख की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: बिप्लब देब ने राहुल गांधी को बताया बकरी, कहा-उन्हें नहीं पता क्या है पन्ना प्रमुख की खेती
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:57 AM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा पन्ना प्रमुख की खेती को बकरी नहीं खा सकती। ओलावृष्टि-बारिश भी खराब नहीं कर सकती। बिप्लब देब ने बादली हलके के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने हरियाणा में पन्ना प्रमुखों की संख्या पांच लाख पहुंचाई है।
कार्यक्रम में मौजद बादली हलके के पन्ना प्रमुखों का संबोधित करते हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा के पन्ना प्रमुख ऐसी खेती है, जिसे ओलावृष्टि और बारिश भी खराब नहीं कर सकती और उसे बकरी भी नहीं खा सकती। राहुल गांधी को अगर पता चल गया तो वह अपने लोगों से कहेंगे कि पन्ना प्रमुख की खेती वे भी करेंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता कि भाजपा के पन्ना प्रमुख अगर 15-15 घरों में भी जाएंगे तो कारवां बनता चला जाएगा।
यह बात भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने हरियाणा के झज्जर के हसनपुर गांव में बादली हलके के पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने राहुल गांधी को बकरी बताते हुए कहा कि वे पन्ना प्रमुख की खेती को नहीं खा सकते।
उन्होंने बादली हलके के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा में संगठन को नई ताकत देते हुए पन्ना प्रमुखों की संख्या एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख तक पहुंचा दी है। हरियाणा में छह अप्रैल तक पांच लाख पन्ना प्रमुख समेत नौ लाख कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ दिया जाएगा।
हर 60 मतदाताओं पर भाजपा का सिपाही जनसेवा और राष्ट्र सेवा को समर्पित भाव से तत्पर तैयार हो गया है। यही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि आज बारिश में बैठे कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह बता रहा है।
बादली हलका 2024 में कमल खिलाकर हरियाणा में नया इतिहास रचेगा। बादली हलके में वह ताकत है कि वो हरियाणा को नई दिशा दे सकता है। बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस दिन-प्रतिदिन खंडित और भाजपा संगठित हो रही है। आज भाजपा के पास 19 करोड़ कार्यकर्ताओं का परिवार है
ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रभारी बिप्लब देब का बादली हलके में स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा देशसेवा, अन्न पैदा करने, खेलों में मेडल लाने में अग्रणी है, वहीं अब पीएम मोदी के साथ भाजपा का परिवार बढ़ाने भी अग्रणी हो चला है। बादली हलके में 206 बूथ हैं, आज हर बूथ से पन्ना प्रमुख कमल खिलाने के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। मिशन 2024 हर कार्यकर्ता का ध्येय बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।