पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
जींद। सैनी रामलीला मैदान से रविवार रात पांच वर्षीय बालिका के बाद अपहरण के बाद दुराचार किया गया था। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में सोमवार देर शाम जींद के सामान्य अस्पताल में परीक्षण करवाया। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। मेडिकल परीक्षण के समय जींद के डीएसपी अमरीक सिंह मौके पर ही मौजूद रहे। बालिका का मेडिकल दो सदस्यीय चिकित्सक बोर्ड ने किया है। शहर थाना पुलिस ने अपहरण के साथ साथ दुराचार की धारा भी केस में जोड़ दी है। रविवार को बालिका का अपहरण होने के बाद रात को अपहरण का केस दर्ज पुलिस ने दर्ज किया था।
रविवार देर शाम सैनी रामलीला मैदान से एक पांच वर्षीय बालिका का अपहरण हो गया था। अपहरण के दो तीन घंटे बाद पुलिस ने बनखंडी महादेव मंदिर से बालिका को बरामद कर लिया था। रात को ही पुलिस ने बालिका के परिजनों से उसका मेडिकल करवाने का अनुरोध किया था। लेकिन परिजनों ने मना कर दिया था। सोमवार दिन में जब बालिका की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे निजी नर्सिंग होम ले गए। चिकित्सकों ने देखा कि लड़की के गुप्तांगों में घाव थे। चिकित्सकों ने परिजनों को जानकारी दी और बालिका के गुप्तांगों पर पांच टांके लगाए।
जानकारी मिलने के बाद सैनी समाज के लोग नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान हरफूल सैनी की नेतृत्व में डीएसपी अमरीक सिंह मिले और पूरी घटना के बारे में उन्हें अवगत कराया और बालिका के मेडिकल चेकअप की बात की। इसके बाद जींद के सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के दो सदस्यीय दल ने बालिका का मेडिकल किया। चिकित्सकों ने पाया कि बालिका के गुप्तांगों में घाव के निशान हैं।
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र मोर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण के मामला रविवार को दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में सोमवार देर शाम को दुराचार की धारा भी जोड़ दी गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।