गुड़गांव। नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त पीसी मीणा 15 जुलाई को कार्यभार संभालेंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। संसाधनों का सदुपयोग कर आधारभूत सरंचना मजबूत की जाएगी। शहर में सौंदर्यीकरण को भी महत्व दिया जाएगा।
मीणा ने कहा कि लोगाें को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए भरसक प्रयास होंगे। किसी भी एरिया में गंदगी सहन नहीं की जाएगी। सीवर समस्या का निदान इंजीनियरिंग विंग के विमर्श से होगा। गुड़गांव अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान आते हैं। वे अपने जेहन के साथ कैमरे में भी शहर की बेहतर तस्वीर लेकर जाएं, इसके लिए सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। पूरे शहर का एक समान विकास कराया जाएगा। पीसी मीणा नगर निगम के छठे आयुक्त होंगे। उनसे पहले राजीव शर्मा, राजेश खुल्लर, सुधीर राजपाल, विजय सिंह दहिया, अशोक सांगवान निगमायुक्त बन चुके हैं। अशोक सांगवान के दो माह के अवकाश के दौरान पीसी मीणा को आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।