पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गुड़गांव। निगम के दस्ते ने मंगलवार को सीवर के मेनहोल का ढक्कन खोजने के लिए जेसीबी मशीन से पूरे गोल चौराहे को खोद डाला। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब दोबारा से सड़क बनवाने के लिए निगम को आर्थिक चपत भी लगेगी।
पटेल नगर में मंगलवार को सीवर चोक हो गया। इस पर लोगों ने निगम को शिकायत की। इस पर निगम के दस्ते ने इसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि डीडीआर चौक पर कहीं सीवर बंद होने के कारण यह दिक्कत आई है। इस पर मेनहोल खोजने के लिए जेसीबी मशीन बुलाकर पूरे चौक को खोद दिया गया। करीब दो घंटे तक जेसीबी से खुदाई करने के बाद निगम कर्मचारियों को सीवर का ढक्कन मिल गया। इसके बाद मशीन के जरिए मेनहोल खोलकर इसे साफ कराया गया। गोल चक्कर को खोदने से यहां वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश बंसल ने बताया कि गलती से ढक्कन सड़क के नीचे दब गया था। इसे खोजने के लिए खुदाई करानी पड़ी। यह ठेकेदार की गलती थी। इस कारण इसका पूरा खर्च ठेकेदार से ही वसूला जाएगा।