पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गुड़गांव। सिटी बसों में मुफ्त सफर करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब यह महंगा पड़ने वाला है। ऐसे विद्यार्थियों के खिलाफ विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
पिछले दिनों विभाग ने एक सर्वे कराया था। इसमें पाया गया कि 50 फीसदी से अधिक विद्यार्थी प्रतिदिन मुफ्त में सफर करते हैं। इनमें अधिकांश संख्या लड़कों की होती है। डिपो महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी पास के नाम पर सिटी बसों में चलते हैं। जबकि, इन बसों में किसी तरह का कोई पास मान्य नहीं है। उनके अनुसार सिटी बसों के साथ अंतरजिला सेवाओं में मुफ्त सफर करने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी है। रोडवेज ने 12 सौ से 13 सौ पास जारी किए हैं, जबकि तीन हजार से अधिक विद्यार्थी रोजाना मुफ्त सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे अलग-अलग समय में और अलग-अलग रूटों पर कराया गया है। आशंका है कि इससे भी अधिक संख्या में दैनिक यात्री मुफ्त सफर कर रहे हैं।
भरना होगा मोटा जुर्माना
महाप्रबंधक के अनुसार जल्दी ही विद्यार्थियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बगैर टिकट या बिना पास यात्रा करने वालों से मोटा जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना उसकी यात्रा के हिसाब से वसूला जाएगा कि उसने कब से पास नहीं बनवाया और कब से मुफ्त सफर कर रहा है। संस्थान से बाकायदा उसकी उपस्थिति की जांच भी कराई जाएगी।