लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   तीन लाख लोगों को मिलेगी राहत

तीन लाख लोगों को मिलेगी राहत

Gurgaon Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
गुड़गांव। करीब तीन लाख लोगों को अपने ही मोहल्ले में चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। कर्मचारी बीमा निगम शहर में 8 स्थानाें पर नए औषद्यालय खोलेगा। मार्च से नए औषद्यालय शुरू हो जाएंगे। बीमा निगम को डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए अनुमति मिल गई है।

राज्य कर्मचारी बीमा निगम ने अपने लाभार्थियों को घर के नजदीक चिकित्सा सेवाएं देने का फैसला लिया है। बीमा निगम से मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव सर्कल में करीब चार लाख बीमित परिवार हैं। करीब एक लाख परिवार गुड़गांव शहरी क्षेत्र में रहते हैं। नगर निगम के दायरे में परिवारों के लिए महज चार जगह औषद्यालय हैं। इसमें दो औषद्यालय सामान्य अस्पताल के पास स्थित हैं। दो औषद्यालय औद्योगिक क्षेत्र में बने हैं। इसके चलते लाखों लोगों कोे दूरदराज के एरिया से यहां पहुंचना पड़ता है। बीमा निगम की ओर से अलग-अलग क्षेत्र में 8 नए औषद्यालय खोलने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा औद्योगिक आधारभूत संरचना निगम तथा नगर निगम से जमीन मांगी गई थी। करीब एक साल तक इन विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद बीमा निगम की ओर से किराए के भवनों में औषद्यालय स्थापित करने का फैसला लिया गया है। बीमा निगम को अलग-अलग क्षेत्र के लिए आवेदन मिल चुके हैं। अगले एक माह में किराए के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद इन औषद्यालय में सेवाएं शुरू हो जाएंगी। मुख्यालय से डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए पहले ही अनुमति मिल चुकी है।

बीमा निगम के निदेशक एमएस दहिया ने कहा कि औषद्यालय खोलने के लिए आवेदन हासिल कर लिए गए हैं। जल्द ही इनकी सूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद लोगों को अपने घर के नजदीक ही चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

यहां खुलेंगी डिस्पेंसरी
- सेक्टर 37, खेड़की दौला, इस्लामपुर, कन्हई, नाहरपुर, दौलताबाद गांव, बसई रोड, पालम विहार
- फरीदाबाद में भी खुलेंगे -आईएमटी, सेक्टर 56, पृथला, चावला कालोनी, बल्लभगढ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed