गुड़गांव। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, गुड़गांव आयुध डिपो के 900 मीटर के दायरे में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को निगमायुक्त के आदेश के बाद इस क्षेत्र के 10 अवैध निर्माणों को ढहाया गया। नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने यह कार्रवाई की।
आयुध डिपो के 900 मीटर दायरे में किसी नए निर्माण को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। नए निर्माणों पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता वाईके गर्ग के नेतृत्व में आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में 10 अवैध निर्माणाें को गिराया गया। कार्यकारी अभियंता राजेश बंसल ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र के नोबल फार्म के क्षेत्र में आठ और धर्म कॉलोनी क्षेत्र में दो निर्माणाधीन अवैध इमारतों को गिराया गया। नगर निगम की इस टीम में उपमंडल अधिकारी आनन्द सिंह राठी, कनिष्ठ अभियंता संजोग शर्मा, आरसी संधू सहित निगम का तोड़फोड़ दस्ता शामिल था।