पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
फरीदाबाद। किशोरी की हत्या के बाद चर्चा में आए एनआईटी पांच के सिमरन गेस्ट हाउस को सोमवार को नगर निगम ने सील कर दिया। रिहायशी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के कारण यह गेस्ट हाउस सील किया गया है।
गेस्ट हाउस को सील करने के आदेश नगर निगम की संयुक्तायुक्त अनीता यादव ने दिए। इन आदेशों के बाद नगर निगम के एसडीओ ओपी मोर पुलिस बल के साथ एनआईटी पांच के ई ब्लॉक में पहुंचे और इस गेस्ट हाउस को सील कर दिया।
इस बारे में संयुक्तायुक्त अनीता यादव ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां नहीं की जा सकतीं। गेस्ट हाउस चलाना व्यावसायिक गतिविधियों में ही शामिल है, इसलिए इस गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि इसी गेस्ट हाउस में 24 जनवरी की रात को एक किशोरी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को बताया गया था कि एक युवक किशोरी को लेकर वहां पहुंचा था और आईडी कुछ देर बाद देने को कहा था। उसके बाद वह युवक किशोरी की हत्या कर फरार हो गया था, तब से यह गेस्ट हाउस चर्चा में आ गया था।
इस गेस्ट हाउस को लेकर आसपास के लोग कई बार पुलिस व नगर निगम से शिकायत कर चुके थे। 26 जनवरी को भी लोगों ने गेस्ट हाउस के बाहर प्रदर्शन कर इसे बंद करने की मांग की थी। लोगों ने एसीपी से भी शिकायत की थी।