पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
फरीदाबाद। पल्ला क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक किशोरी से पड़ोसी युवक द्वारा घर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का समाचार मिला है। शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने पल्ला पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी(नाबालिग) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
आठवीं कक्षा की छात्रा 14वर्षीय रीमा(काल्पनिक नाम)बृहस्पतिवार को अपने घर पर थी। शाम करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय युवक(नाबालिग) उसके घर पर आया और बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि यहां पर युवक ने रीमा से दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी रीमा ने अपने परिवार वालों को दी। लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना बृहस्पतिवार को ही पुलिस को दे दी गई, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। रात करीब एक बजे पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बीके अस्पताल में कराया।
शुक्रवार सुबह जब अन्य लोगों को भी इस मामले की जानकारी हुई तो लोग एकत्र होकर पल्ला चौकी पहुंच गए और वहां मुकदमा दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। यहां पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।
इस बारे में थाना सराय ख्वाजा प्रभारी ब्रह्म सिंह ने बताया कि नाबालिग युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करा दी गई है। अभी एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।