पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
फरीदाबाद। घर से ट्यूशन के लिए निकली एक किशोरी का शव बृहस्पतिवार रात एनएच-पांच स्थित एक गेस्ट हाउस में मिला। किशोरी की गला रेतकर हत्या की गई है। इस बीच शुक्रवार को पुलिस की कार्य प्रणाली से गुस्साए लोगाें ने आरोपी युवक के घर पर पथराव किया और वहां खड़ी बाइक में आग लगा दी। इसके अलावा एनआईटी, नीलमचौक और हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगा रहे लोगों को पुलिस ने लाठी फटकार कर भगाया। बाद में आरोपी युवक को पुलिस ने मेवात से गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मामला दुष्कर्म का तो नहीं है, यह जानने के लिए तीन डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
गांधी कालोनी में क्रेन का काम करने वाले एक व्यक्ति के पांच बच्चे हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीन बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए एनएच-पांच गई थी, जो कि देर शाम तक घर नहीं पहुंची। देर शाम परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। रात 10:30 बजे थाना एनआईटी पुलिस ने एनएच-पांच के ई ब्लाक स्थित सिमरन गेस्ट हाउस से एक किशोरी का शव बरामद किया, जो कि यहां एक युवक के साथ आई थी।
गेस्ट हाउस की संचालक गीता भसीन पत्नी चंद्रमोहन भसीन ने पुलिस को बताया कि शाम पांच बजे एक लड़का और लड़की उसके पास आए। लड़के ने अपना नाम साहिल बताया। ये लोग कुछ देर में आईडी देने की बात कहकर यहां ठहर गए। दोनों प्रथम तल पर बने कमरे में चले गए। करीब 25 मिनट बाद साहिल सीढ़ियों से भागता हुआ दिखाई दिया। कमरे में युवती खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसके पेट व गले पर धारदार हथियार के निशान थे। रात करीब एक बजे गांधी कालोनी में उसके परिजनाें को सूचना दी गई कि किशोरी की किसी ने हत्या कर दी है और शव बरामद कर लिया गया है। रात तीन बजे पीड़ित परिवार के साथ काफी लोग थाने पहुंच गए।
शुक्रवार सुबह 7:30 बजे लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में रेलवे चौक पर जाम लगा दिया और कुछ लोगोें ने आरोपी युवक के एनएच-पांच बी ब्लॉक में स्थित मकान पर धावा बोल दिया और घर पर पथराव कर वहां खड़ी बाइक में आग लगा दी। लोगों का गुस्सा यहीं नहीं थमा और वे थाना एनआईटी के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। सुबह 10:30 बजे लोगों की भीड़ नीलम चौक पर पहुंच गई और वहां सड़क पर टायर डालकर जाम लगा दिया। यहां से कुछ लोग 12:30 बजे अजरौंदा चौक के नजदीक हाईवे पर पहुंच गए और यहां भी जाम लगा दिया।
सूचना मिलते ही एसीपी रमेश पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को लाठी फटकारकर भगाया। उधर, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक सोनू को मेवात से गिरफ्तार कर लिया गया है। एनआईटी थाने के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी युवक लड़की से शादी के लिए दबाव बना रहा था। लड़की के इनकार को हत्या की वजह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।