पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
फरीदाबाद। समयपुर-सिकरौना रोड पर शुक्रवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे का इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव समयपुर निवासी धनीराम का 21 वर्षीय बेटा सोनू बल्लभगढ़ स्थित टिकमशाह कंपनी में काम करता था। इसी इलाके मेें रहने वाले प्रमोद और गौरव भी उसके साथ कंपनी में काम करते हैं। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को तीनों रात्रि शिफ्ट में काम पर गए थे। शुक्रवार सुबह छुट्टी मिलने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह समयपुर-सिकरौना रोड से निकल रहे थे। तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सोनू और प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गौरव अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।