पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गांव कादमा में सड़क निर्माण कार्य कर रहे दपंती की बेटी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में भिवानी की डाबर कॉलोनी निवासी गुलाब ने बताया कि वह और उसकी पत्नी पेशे से श्रमिक हैं। इस समय वो कादमा में सड़क निर्माण में कार्य में श्रमिक के तौर पर काम कर रहे हैं। उनके दो बेटी और एक बेटा है। गुलाब ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वो सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे जबकि उनकी बेटी सनिका (4) उनके पास ही सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक आई और उसकी बेटी को सीधे टक्कर मार दी। घटना में सनिका सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतका के पिता के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
सिविल अस्पताल पहुंचे बाढड़ा डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।