पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
भिवानी। मधमाधवी गांव में घर के बाहर बैठे युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाई। गोली युवक के कंधे में लगी है, जिसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे का है। मधमाधवी वासी करीब 30 वर्षीय युवक संदीप मोनी अपने घर के बाहर बैठा था। बताया जाता है कि इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए। जिसमें से एक ने संदीप पर गोली चलाई और फिर बाइक से दोनों फरार हो गए। गोली संदीप के कंधे पर लगी। संदीप ने शोर मचाया तो घर से अन्य परिजन बाहर आए। गंभीर हालत में संदीप को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वारदात के पीछे क्या कारण है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से बातचीत की। थाना सदर प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि युवक के बयान दर्ज किए जाएंगे और बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।