न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:21 PM IST
रविवार को गुजरात के कुछ क्षेत्रों में स्थानीय निकाय के चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें मिली हैं। दाहोद के धोड़िया बूथ पर अज्ञात लोगों ने कब्जे का प्रयास किया। यहां ईवीएम को तोड़ दिया गया। इसी तरह विरमगाम में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने लाठियां भांजकर नियंत्रण किया।
सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी व पुलिस बल
जानकारी के अनुसार तीन लोगों ने दाहोद की झालोद तहसील के धोड़िया में रविवार दोपहर बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया। आरोपी बलपूर्वक मतदान केंद्र में घुस गए। इससे वहां तनाव पैदा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे। तब तक आरोपी भाग निकले थे।
विरमगाम में हुआ पथराव
विरमगाम में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात नियंत्रित किए। इस दौरान मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। रविवार को गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुक पंचायतों के लिए वोटिंग कराई गई। इनके वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।