कुछ प्रेम कहानियां बिना प्यार का इजहार किए ही शुरू हो जाती हैं। पहली मुलाकात में प्यार होना और उसे मरते दम तक निभाना आसान नहीं होता है। वह कहानियां इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार और उनकी पत्नी अश्विनी रेवंत की। पुनीत राजकुमार हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनके प्यार की दास्तां अमर हो चुकी है। आज पुनीत राजकुमार और उनकी पत्नी अश्विनी रेवंत की शादी की सालगिरह पर जानिए कैसे पुनीत राजकुमार पहली नजर में ही अश्विनी रेवंत पर अपना दिल हार बैठे थे।?