Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twinkle Khanna showered love on Ikkis Actress Simar Bhatia

सिमर भाटिया पर ट्विंकल खन्ना ने लुटाया प्यार, ‘इक्कीस’ के कारण चर्चा में अक्षय कुमार की भतीजी

Thu, 01 Jan 2026 05:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 01 Jan 2026 05:30 PM IST
सार

Ikkis Actress Simar Bhatia: फिल्म ‘इक्कीस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं, वहीं एक्ट्रेस के तौर पर सिमर भाटिया नजर आईं। हाल ही में सिमर की एक पोस्ट पर ट्विंकल खन्ना ने खूब प्यार लुटाया है।

Twinkle Khanna showered love on Ikkis Actress Simar Bhatia
ट्विंकल खन्ना, सिमर भाटिया और अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@simarbhatia18
विज्ञापन

विस्तार

    अक्षय कुमार की बहन की बेटी सिमर भाटिया भी अब फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। फिल्म ‘इक्कीस’ से उन्होंने डेब्यू किया है। फिल्म में उन्होंने अगस्त्य नंदा के किरदार अरुण खेत्रपाल की प्रेमिका का रोल किया है। इस किरदार में सिमर को पसंद किया जा रहा है। सिमर ने भी फिल्म से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल ने भी प्यार लुटाया है। जानिए, उन्होंने सिमर के बारे में क्या लिखा। 

    सिमर ने पोस्ट में फिल्म से जुड़ी यादें साझा कीं 
    सिमर भाटिया ने गुरुवार को एक पोस्ट की, जिसमें साल 2025 की यादों का जिक्र किया। फिल्म ‘इक्कीस’ से जुड़ी तस्वीरें और यादों का जिक्र किया। इन तस्वीरों पर ही ट्विंकल खन्ना ने रिएक्शन दिया है। ट्विंकल खन्ना अक्षय की भतीजी सिमर के बहुत करीब है। 


    विज्ञापन
     

    विज्ञापन

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Simar Bhatia (@simarbhatia18)


     

    ट्विंकल खन्ना ने सिमर को किया चियर 
    ट्विंकल खन्ना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरी सिमू बेस्ट है।’ आगे उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। ट्विंकल खन्ना के फैमिली फंक्शन में अक्सर सिमर को देखा जाता है। इन मौकों पर उनकी और ट्विंकल की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। अक्षय कुमार भी अपनी भतीजी को सपोर्ट करने फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग पर कुछ दिन पहले पहुंचे थे।  



    क्या है फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी 
    फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की है। महज 21 साल की उम्र में देश के लिए इस सैन्य अधिकारी ने बलिदान दिया था। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र ने आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभाया। यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। 

    विज्ञापन

    Followed