लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhumi pednekar to co host femina miss India 2023 pageant in imphal know about the date

Bhumi Pednekar: इंफाल में फेमिना मिस इंडिया की सह-मेजबानी करेंगी भूमि पेडनेकर, इस दिन होगी प्रतियोगिता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 31 Mar 2023 11:04 PM IST
bhumi pednekar to co host femina miss India 2023 pageant in imphal know about the date
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक बेहतर मुकाम हासिल कर चुकीं हैं। भूमि को इस साल फेमिना मिस इंडिया 2023 पेजेंट की मेजबानी के लिए चुना गया है। मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 15 अप्रैल को होगा।








 

bhumi pednekar to co host femina miss India 2023 pageant in imphal know about the date
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
इंफाल में मिस इंडिया प्रतियोगियों पर भूमि के व्यक्तित्व और सुंदरता का क्या असर होता है।यह देखना दिलचस्प होगा। प्रतिष्ठित ताज के लिए कुल 30 महिलाएं प्रतिस्पर्धा करेंगी और विजेता को मिस वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
 

अभिनेत्री को हाल ही में भारत में एसडीजी के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के पहले राष्ट्रीय अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। यूएनडीपी के साथ अपने प्रयासों से भूमि उन प्रमुख सामाजिक परिवर्तनों की ओर ध्यान आकर्षित करना जारी रखेगी जिन्हें तुरंत लागू करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका के बॉलीवुड में राजनीति वाले बयान पर नीतू चंद्रा का रिएक्शन, कहा- यह सबके साथ होता है
 

bhumi pednekar to co host femina miss India 2023 pageant in imphal know about the date
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अपने सामाजिक कार्यों के अलावा, भूमि अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए भी जानी जीती हैं। उन्होंने 'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'लस्ट स्टोरीज', 'बधाई दो', 'सांड की आंख' और 'भीड़' जैसी सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। 

यह भी पढ़ें-  Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को बात-बात पर आता था गुस्सा, अभिनेता ने अपने शॉर्ट टेंपर पर ऐसे पाया काबू

Urfi Javed: उर्फी के नए अंदाज ने उड़ाई नेटिजन्स की नींद, माफीनामा लिख किया बदलने का वादा!

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed