लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anant ambani how regained weight after losing 108 kg in 2016 mother Nita Ambani told reason for asthma disease

Anant Ambani: 108 किलो वेट लॉस के बाद फिट हो गए थे अनंत, फिर कैसे बढ़ गया वजन? नीता अंबानी ने किया था खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Feb 2023 06:15 PM IST
सार

 कुछ साल पहले अनंत अंबानी ने अपना 108 किलो वजन कम किया था, लेकिन दोबारा उनका वजन बढ़ गया। अनंत का वजन क्यों बढ़ गया, इस बारे में उनकी मां नीता अंबानी ने इंटरव्यू में खुलासा किया था।

अनंत अंबानी, नीता अंबानी
अनंत अंबानी, नीता अंबानी - फोटो : Social media

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की हाल ही में बिजनेसमैन की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हुई है। अनंत और राधिका की सगाई उनके मुंबई में स्थित घर एंटीलिया में हुई। सगाई में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। हर तरफ राधिका और अनंत की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन इसके अलावा अनंत अंबानी के बढ़े हुए वजन के बारे में भी चर्चाएं हो रही थीं। दरअसल, कुछ साल पहले अनंत अंबानी ने अपना 108 किलो वजन कम किया था, लेकिन दोबारा उनका वजन बढ़ गया। अनंत का वजन क्यों बढ़ गया, इस बारे में उनकी मां नीता अंबानी ने इंटरव्यू में खुलासा किया था।

राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी
राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी - फोटो : instagram
दरअसल, साल 2016 में अनंत अंबानी ने अपना 108 किलो वजन घटाया था। इस कारण वह मोटापे से परेशान लोगों के लिए एक मिसाल तक बन गए थे, लेकिन फिर उनका वजन बहुत बढ़ गया। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद से उनके वजन को लेकर चर्चाएं भी बढ़ गईं। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिरकार जब अनंत अंबानी ने अपना वजन घटा लिया था तो फिर उनका इतना वजन कैसे बढ़ गया।

Paresh Rawal: परेश रावल को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, विवादित टिप्पणी मामले में कठोर कार्रवाई न करने के आदेश

नीता और मुकेश अंबानी।
नीता और मुकेश अंबानी। - फोटो : अमर उजाला
अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने साल 2018 में इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे के बढ़े हुए वजन के बारे में बात की थी। नीता ने बताया था कि अनंत को अस्थमा की शिकायत है, जिसके लिए उन्हें दवाएं जैसे स्टेरॉयड का सहारा लेना पड़ता है। इसके कारण उनका वजन तेजी से बढ़ता है। इससे पहले अनंत अंबानी का वजन 208 किलो था, जिसे घटाकर उन्होंने 100 किलो कर लिया था।
Faraaz: नहीं लगेगी फिल्म 'फराज' की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

अनंत अंबानी
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला
साल 2016 में अनंत अंबानी ने केवल डेढ़ साल में ही अपना 108 किलो वजन कम कर लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपना वजन घटाने के लिए पांच से छह घंटे तक वह वर्कआउट करते थे। इसमें वह 21 किलोमीटर तक वॉक करते थे। योगा करते थे। वेट घटाने की ट्रेनिंग लेते थे और फंक्शनल ट्रेनिंग और कार्डियो किया करते थे। अनंत ने वेट लॉस के लिए जीरो सेवर हाई प्रोटीन और कम फैट वाले लो-कार्ब डाइट फॉलो किए थे। हर दिन वह 1200 से 1400 कैलोरी ले रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दाल, अंकुरित अनाज और डेयरी उत्पाद जैसे पनीर और दूध को भी शामिल किया था। इसके साथ ही उन्होंने उस दौरान जंक फूड से परहेज भी किया।
Rakhi Sawant Marriage: फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- आदिल को मत बनाओ बड़ा स्टार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;