लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 16 Finale Priyanka Choudhary hits milestone on twitter trending list above Shiv Thakrey

Bigg Boss 16: बिग बॉस के फिनाले से पहले प्रियंका ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में मारी बाजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Feb 2023 02:08 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी के फैंस विनर प्रियंका को ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बना रहे हैं। असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद यह सबसे ज्यादा चलने वाला ट्रेंड बन गया है।

प्रियंका चौधरी
प्रियंका चौधरी - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’  ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब है। इस हफ्ते दर्शकों का इंतजार खत्म होगा, क्योंकि 12 फरवरी को इस शो का फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसमें इस सीजन के विनर की घोषणा की जाएगी। शो में अब केवल प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टैन ही बचे हैं। इनमें से किसी एक के नाम ही ट्रॉफी होगी। अब खबर आ रही है कि सोशल मीडिया पर यह बताया जा रहा है कि किस कंटेस्टेंट के शो को जीतने के ज्यादा चांस है।

प्रियंका चौधरी
प्रियंका चौधरी - फोटो : social media

‘बिग बॉस 16’ के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए धरती आसमान एक कर दे रहे हैं। फैंस की यह मेहनत भी बस एक और हफ्ते चलने वाली है। सोशल मीडिया पर  शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के नाम को लेकर कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ फैंस ने ‘बिग बॉस’ के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है।

Pathaan: 'पठान' की पहली हीरोइन रह चुकी हैं कर्नल लूथरा की पत्नी,  शाहरुख बोले- अगर उन्हें पता चल गया...

 

बिग बॉस 16
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी के फैंस विनर प्रियंका को ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बना रहे हैं। असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद यह ट्रेंड सबसे ज्यादा चलने वाला ट्रेंड बन गया है। इस ट्रेंड ने एक मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रियंका अपनी लोकप्रियता के जरिए ‘बिग बॉस’ के पिछले सीजन के लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स को कड़ी मात देती नजर आ रही हैं।
 

My two queens together 😍❤️🔥#RubinaDilaik #PriyankaChaharChoudhary
PS: No comparison please both are separate personalities and I love them both❤️ pic.twitter.com/vft6hgojwj

— ARISING WINNER PRIYANKA (@iamSJian) November 29, 2022 ">http://

 

प्रियंका चौधरी
प्रियंका चौधरी - फोटो : social media
आपको बता दें कि ट्विटर पर फैंस ने ‘बिग बॉस’ के विनर को लेकर प्रडिक्शन भी करना शुरू कर दिया है। फैंस के प्रडिक्शन के अनुसार  प्रियंका चौधरी को विनर बताया गया है। शिव ठाकरे रनर अप होंगे और एमसी स्टैन सेकेंड रनर अप। बता दें कि शो में इस बार के वीकेंड का वार में सुम्बुल बेघर हो गईं। वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मानी जाती थीं, मगर फिनाले से पहले ही उनका सफर खत्म हो गया। सुम्बुल सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थीं, जो तीन महीने से ज्यादा समय तक बिग बॉस के घर में टिक पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;