अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया से लेकर नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण तक इस बार काफी कुछ बदला है, लेकिन कुछ नहीं बदला तो वह है 20 जनवरी की तारीख। प्रत्येक चार साल बाद आने वाले लीप ईयर में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वैश्विक महाशक्ति अमेरिका के नए निर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 20 जनवरी के दिन ही होता है। अमेरिका और दुनिया के प्रमुख टीवी न्यूज चैनल इसका सीधा प्रसारण दिखाते हैं। इस साल भी अमेरिका के इतिहास में 20 जनवरी को एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। यह दिन दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र के इतिहास में कई परंपराओं के टूटने और बदलने का साक्षी बनेगा। आइए जानते हैं क्या है 20 जनवरी के दिन का महत्व, इतिहास और क्यों अलग है इस बार का इनॉगरेशन डे ...