अमर उजाला
Fri, 30 June 2023
क्या आप जानते हैं कि हवाई यात्रा के दौरान मोबाइल को एयरप्लेन मोड पर करने के लिए क्यों कहा जाता है?
आम तौर पर हम सभी यात्रा तो करते हैं पर अधिकांश लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों करना होता है।
हवाई यात्रा में प्लेन क्रू हमेशा आग्रह करता है कि अपने-अपने मोबाइल एयरप्लेन मोड पर डालें या स्विच ऑफ कर लें।
हवाई यात्रा करते समय आपका फोन ऑन होने पर अपने आस-पास के सेल टावरों से संबंध बनाने का प्रयास करेगा।
इससे आपका फोन पायलटों और हवाई यातायात नियंत्रकों को नेटवर्क मिलने में परेशानी खड़ी करेगा।
उन्हें नेविगेशन के लिए नेटवर्क की आवश्यकता होती है जिसकी मदद से वो प्लेन को यथास्थान पर पहुंचाते हैं।
बिल गेट्स से सीखिए सफलता के ये तरीके