लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Education ›   SBI CBO Result 2022 Out know how to download online at sbi.co.in

SBI CBO Result 2022 Out: भारतीय स्टेट बैंक ने जारी किया सीबीओ परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 30 Jan 2023 09:57 PM IST
सार

SBI CBO Result 2022: एसबीआई ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (CBO) परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।

 

SBI CBO Result 2022
SBI CBO Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

SBI CBO Result 2022 Out: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 1422 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एसबीआई ने 04 दिसंबर 2022 को देश के 33 राज्यों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

एसबीआई का यह भर्ती अभियान 1422 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 1400 नियमित रिक्तियां हैं और 22 बैकलॉग रिक्तियां हैं। ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के सामान्यीकरण के आधार पर अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले SBI के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर, “सर्कल बेस्ड अधिकारियों की भर्ती” के तहत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • SBI CBO परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;