Samwad 2025: क्या AI छीन सकता है आपकी नौकरी? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

अमर उजाला

Thu, 17 April 2025

Image Credit : Amar Ujala
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला संवाद का मंच सजा है
 
Image Credit : Amar Ujala
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां पहुंच रही हैं
 
Image Credit : Amar Ujala
इसी बीच शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए यहां प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, डॉ हरिओम और डॉ कृष्णमूर्ति मौजूद रहे
 
Image Credit : Amar Ujala
सत्र के दौरान शिक्षा और कौशल के समन्वय पर चर्चा हुई और बुद्धिजीवियों ने बताया कि कैसे सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ कौशल भी कितना जरूरी है
Image Credit : Amar Ujala
इस बीच एआई पर बात करते हुए प्रो. अनिल ने कहा कि एआई सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित कर रहा है
 
Image Credit : Amar Ujala
युवाओं को इसके सकारात्मक पहलु को देखने और उसे अपनाने की जरूरत है। आप जल्दी और बेहतर सीखने में इसकी मदद ले सकते हैं
 
Image Credit : Amar Ujala
हालांकि, इसके इस्तेमाल को लेकर सचेत करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि इसकी लिमिटेशन को ध्यान में रखना जरूरी है
 
Image Credit : Amar Ujala
अगर आप चाहते हैं कि यह आपको रिप्लेस न करें तो आपको तकनीक के साथ सहज होना होगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा तकनीक का इस्तेमाल करें ताकि आप कदम से कदम मिलाकर चल सकें
Image Credit : Amar Ujala

भले ही पढ़ना-लिखना न आता हो, लेकिन सबकी जबान पर रहते हैं अंग्रेजी के ये शब्द

freepik
Read Now