विज्ञापन
Hindi News ›   Education ›   CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 Out know pass percentage marksheet at orissaresults.nic.in

Odisha 12th Result 2023 Out: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 78.88 प्रतिशत बच्चे पास

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 08 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने कक्षा 12वीं कला स्ट्रीम का परिणाम घोषित कर दिया है।

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 Out know pass percentage marksheet at orissaresults.nic.in
CHSE Odisha Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार
Follow Us

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने कक्षा 12वीं कला स्ट्रीम का परिणाम घोषित कर दिया है। दो लाख से अधिक परीक्षार्थी नतीजों का इंतजार कर रहे थे।  अब वे ओडिशा बोर्ड 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों - orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट लिंक भी उपलब्ध है। ओडिशा सीएचएसई कला परिणाम तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी।

ओडिशा बोर्ड 12वीं कला की परीक्षा में कुल 32,782 छात्र प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए, जबकि 32,461 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इस साल 1,16,179 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला है। इस बार कला स्ट्रीम के लिए ओडिशा बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2023 में कुल 1,81,869 छात्र उत्तीर्ण हुए है। जबकि पिछले साल 1.71 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।

छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत

ओडिशा बोर्ड ने 12 वीं कला का परिणाम 2023 घोषित किया है। कुल 78.88 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार छात्राओं ने 85.66% पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि 70.43% लड़के ओडिशा कक्षा 12 की परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण हुए।

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले सीएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं।

  • ओडिशा बोर्ड 12 वीं कला परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • सीएचएसई रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित लॉगइन क्रेडेंशियल डालें।

  • ओडिशा 12वीं सीएचएसई कला परिणाम सबमिट करें और देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें