फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bihar board 10th result 2020 today know where and how to check matric results

BSEB 10th Result 2020: बिहार बोर्ड की 10वीं का परिणाम जारी, वेबसाइट्स हुई क्रैश

Tue, 26 May 2020 01:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 26 May 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
bihar board 10th result 2020 today know where and how to check matric results
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला

बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों के इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो गईं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 10वीं का परिणाम ऑनलाइन जारी किया है। रिजल्ट जारी होते ही बिहार बोर्ड की सभी आधिकारिक वेबसाइट्स क्रैश हो गईं। बोर्ड की सभी आधिकारिक वेबसाइट्स पहुंच से बाहर हो गई हैं।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन


बिहार बोर्ड के रिजल्ट के पल-पल के लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों और अभिभावकों को बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणाम का काफी लंबे वक्त से इंतजार था। कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणाम में लगातार देरी हो रही थी। बोर्ड भी पिछले काफी दिनों से परिणाम को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं दे रहा था। लेकिन सोमवार को बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्पष्ट किया कि मैट्रिक का परिणाम मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे आएगा। 

बता दें कि साल 2019 में बिहार बोर्ड मैट्रिक में सावन राज भारती ने टॉप किया था। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा 97.2 फीसदी अंकों से पास की थी। 2018 में मैट्रिक में प्रेरणा राज ने टॉप किया था। प्रेरणा ने कुल 457 अंक यानी 91.4 फीसदी अंक हासिल किए थे।

इसे भी पढ़ें- दसवीं के टॉपर को मिलते हैं ये इनाम, कैश के साथ लैपटॉप और ई-बुक भी शामिल

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड पहला ऐसा बोर्ड रहा जिसने लॉकडाउन के दौरान भी बारहवीं कक्षा का रिजल्ट सबसे पहले घोषित किया, लेकिन दसवीं के रिजल्ट को लेकर देरी हो रही थी। इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 7,46,359 छात्र और 7,83,034 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए कुल 15,29,393 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 1368 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षाओं का आयोजन कराया गया था।

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

  • Biharboardonline.bihar.gov.in
  • Bsebresult.online
  • Biharboard.online
  • biharboardonline.bihar.gov.in


कैसे देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
-10वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।  
-क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
-यहां आपको नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
-सारी जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। जब लिंक एक्टिव होगा तभी रिजल्ट दिखेगा।

रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें

अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed