Assam CEE 2023 Result Out: असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ASTU) ने असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो असम सीईई 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - astu.ac पर ऑनलाइन मोड में अपना परिणाम देख सकते हैं। सीईई असम का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
असम सीईई 2023 28 मई, 2023 को आयोजित किया गया था। असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने एक ट्वीट में असम सीईई 2023 टॉपर्स की घोषणा की और छात्रों को बधाई दी। सीईई स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक भी प्रदान किया।
ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - astu.ac.in पर जाएं।
डाउनलोड सीईई 2023 रैंक कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
असम सीईई 2023 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बता दें कि असम सीईई 2023 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे गए थे। इसमें तीन घंटे का एक ही पेपर हुआ। असम सीईई 2023 गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के पेपर में प्रत्येक में 40 प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए गए और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा गया। असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 मई, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।