Hindi News
›
Education
›
AP LAWCET, PGLCET 2022 Counselling registration started apply on lawcet-sche.aptonline.in
{"_id":"638c63b53f65a4101467f610","slug":"ap-lawcet-pglcet-2022-counselling-registration-started-apply-on-lawcet-sche-aptonline-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AP LAWCET, PGLCET : आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AP LAWCET, PGLCET : आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 04 Dec 2022 02:39 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
AP LAWCET, PGLCET 2022 Counselling: आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP LAWCET 2022), पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AP PGLCET 2022) के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
AP LAWCET, PGLCET 2022 Counselling: आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP LAWCET 2022), पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AP PGLCET 2022) के काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। उम्मीदवार LAWCET 2022 प्रवेश पोर्टल- lawcet-sche.aptonline.in पर 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। LAWCET काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
LAWCET/ PGLCET 2022 जरूरी दस्तावेज
लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन पत्र भरने के अलावा, उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इन दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इनमें AP LAWCET/ PGLCET 2022 रैंक कार्ड, हॉल टिकट, LAWCET/ PGLCET मार्कशीट, कक्षा 10, 12 की मार्कशीट, सरकार द्वारा स्वीकृत आईडी कार्ड- आधार कार्ड, मतदाता कार्ड, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, अन्य।
LAWCET/ PGLCET 2022 काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क
LAWCET/ PGLCET 2022 काउंसलिंग शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शुल्क 500 रुपये है। ओसी और बीसी उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क 100 रुपये है।
LAWCET/ PGLCET 2022 ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- lawcet-sche.aptonline.in पर जाएं।
हॉल टिकट नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।
आवेदन काउंसलिंग फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
इसे सबमिट करें, डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) 19 दिसंबर को सीटों के आवंटन की घोषणा करेगा और उम्मीदवार 23 दिसंबर तक कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं। AP LAWCET, PGLCET 2022 काउंसलिंग शैक्षणिक वर्ष 2022- 2023 के लिए विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग या फार्मेसी कॉलेजों में पाठ्यक्रम MTech, MPharm, PharmD (PB) में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।