नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से लगी आग में 13 लोग झुलस गए। सभी पीड़ितों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मानसिंह सपरिवार एफ ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहता है। शनिवार को उसके बेटे गुरुदीप की शादी है। समारोह में शामिल होने को कई रिश्तेदार उसके घर आए हुए हैं। शुक्रवार करीब दो बजे दोपहर एक महिला चाय बनाने के लिए रसोई में गई। माचिस जलाते ही आग लग गई जिसकी चपेट में महिला आ गई। शोर मचाने पर घर में मौजूद सभी लोग वहां पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आग के तेजी से फैलने से एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए और सभी ने पानी फेंककर आग को बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां गुरुदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।