पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
नई दिल्ली। तिलक नगर फ्लाईओवर से एक प्रॉपर्टी डीलर ने सोमवार रात छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
किसी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि एक व्यक्ति ने तिलक नगर फ्लाईओवर से छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। उसकी पहचान प्रेम नगर, जनकपुरी निवासी राजेश भाटिया (50) के रूप में हुई। वह प्रॉपर्टी डीलर है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से राजेश परेशान था और परिवार वालों से ज्यादा बात नहीं कर रहा था। सोमवार शाम वह घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक व्यापार में घाटा होने की वजह से वह परेशान था। हालांकि पुलिस का कहना है कि राजेश के बयान के बाद ही कारण का पता चलेगा।
वहीं सोमवार रात विजय विहार के रिठाला इलाके में नेहा गोयल (22) ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने उसे घायलावस्था में उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि नेहा के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। परिवार वालों ने बताया कि पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमीरा में रखी हुई थी, जबकि उसकी चाबी पिता की जैकेट में थी। रात में जब कमरे में गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो नेहा को लहूलुहान अवस्था में देखा। जांच के दौरान पता चला कि नेहा की मां ने कुछ वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे दी थी। बाद में उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद नेहा घर में ही रहती थी। परिजनों ने बताया है कि दो दिन पहले वह घर से बाहर किसी से मिलने गई थी, जहां उसकी किसी महिला से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद से वह तनाव में थी। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।