demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
अगले तीन दिन राजधानी का मौसम लोगों को गर्मी से आंशिक राहत देगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी। इसके बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। दिन में गर्म हवाएं (लू) चलने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, 11 तारीख के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पारे के 40 के पार पहुंचते ही लू चलने की संभावना बढ़ जाती है। हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ होकर गुजरा है। इसका अधिक असर पहाड़ी इलाकों पर पड़ा है।
पहाड़ी दिशाओं से आने वाली ठंडी हवाओं और नमी का स्तर अधिक होने की वजह से अगले तीन दिन तक दिल्ली के तापमान में कमी रहेगी। इससे गर्मी से आंशिक रूप से राहत की संभावना है। इसके बाद तपती गर्मी के साथ लू का भी सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर अप्रैल के अंत तक दिल्ली में पारा चढ़ने के साथ लू का दौर शुरू होता है, लेकिन इस बार गर्मी अधिक होने की वजह से लू जल्दी ही दस्तक देगी।
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 36.9 व न्यूनतम सामान्य से दो अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 27 से 65 फीसदी तक दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 38.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां न्यूनतम तापमान भी 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
खराब श्रेणी में रही हवा, दिल्ली का एक्यूआई 250
दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को भी खराब श्रेणी में रही। इनमें भी गाजियाबाद के हालात सबसे खराब रहे। अगले दो दिन में हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 दर्ज हुआ।
गाजियाबाद में यह 275 और ग्रेटर नोएडा में 274 रहा। सफर के अनुसार, हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी बनी हुई है। दो दिन में हवा की गुणवत्ता सुधरेगी। इसके बाद यही स्थिति दो दिन रहेगी। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 290 और पीएम2.5 91 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।
विस्तार