{"_id":"603564e68ebc3ee8f4298e56","slug":"145-new-cases-of-corona-found-130-healthy-ashram-news-noi5674597192","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0915\u094b\u0930\u094b\u0928\u093e \u0915\u0947 145 \u0928\u090f \u0915\u0947\u0938 \u092e\u093f\u0932\u0947, 130 \u0939\u0941\u090f \u0938\u094d\u0935\u0938\u094d\u0925","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 145 नए केस मिले, 130 हुए स्वस्थ
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। सोमवार को कोरोना के 145 नए केस मिले, जबकि 2 की मौत हो गई। संक्रमण दर 0.25 फीसदी रही। 130 मरीज स्वस्थ भी हुए।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,38,173 हो गई है। इनमें से 6,26,216 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10,903 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में संक्रमण के फिलहाल 1054 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 405 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 472 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में 32 मरीज भर्ती हैं। कोरोना से कुल संक्रमण दर घटकर 5.31 फीसदी है तो वहीं मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। अब तक 1 करोड़ 20 लाख 72 हजार लोगों कि जांच कि जा चुकी है। मंगलवार को 58,327 जांच हुई। इनमें 35,751 आरटी-पीसीआर और 22,576 एंटीजन प्रणाली से हुई। कंटेनमेंट जोन घटकर 639 हो गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 5751 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 5346 खाली है।