फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Update Today in Delhi NCR Latest News: Parts of Delhi-NCR receives rainfall this morning

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कुछ इलाकों में हुई बारिश

Sun, 07 Jun 2020 02:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Delhi NCR Latest News: Parts of Delhi-NCR receives rainfall this morning
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : ani

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज सवेरे से ही मौसम धूप-छांव का खेल खेल रहा है। सुबह सवेरे बारिश होने के बाद कुछ देर के लिए धूप और गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन दिन चढ़ते ही फिर से मौसम सुहाना हो गया। दिल्ली के कनॉट प्लेस सहित कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में दिल्ली में कई जगहों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।  

विज्ञापन

 

इसके साथ ही एनसीआर में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अभी भी कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी न बढ़ने का अनुमान पहले ही व्यक्त किया है और बारिश की संभावना भी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वैसे, दिल्ली-एनसीआर में अभी गर्मी से राहत है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली वालों को 10 जून तक भीषण गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी और आसपास के मैदानी भागों में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। आज भी राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 

वहीं, ओडिशा में 10 जून से भारी बारिश होने के आसार हैं। दरअसल पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 8 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली स्थित आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने दिल्ली वासियों को बड़ी राहत की खबर देते हुए कहा कि यहां 10 जून तक गर्मी की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिमी हवा और पश्चिमी विक्षोभ के मिला-जुला असर से 4 से 5 जून तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश होगी। 


मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में भी 10 जून तक भीषण गर्मी की संभावना से इनकार किया है। आईएमडी ने कहा है कि इस साल उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य वर्षा होगी।

बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी के बाद बारिश का जो सिलसिला चला उसके बाद से ही तापमान में तो गिरावट आई ही है तभी से बारिश का माहौल भी लगातार बना हुआ है। आज भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की हवाओं के बीच बारिश के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed