पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मुस्लिम बहुल बूथों पर भी भाजपा को खूब मिले वोट
गाजियाबाद। भाजपा को अप्रत्याशित जीत यूं ही नहीं मिली। भाजपा के प्रत्याशी को मुस्लिम बूथों पर भी खूब वोट मिले। कैला भट्ठा, मिर्जापुर, हिंडन विहार के उन बूथों से भी भाजपा के पक्ष में वोट निकले, जिन पर सिर्फ मुस्लिम आबादी के वोट थे। मिली-जुली आबादी वाले क्षेत्रों के कई बूथों पर भी भाजपा को गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी से ज्यादा वोट मिले हैं। कैला भट्ठा, मिर्जापुर क्षेत्र में ऐसा कोई बूथ नहीं रहा, जिस पर भाजपा को मिले वोट का आंकड़ा शून्य रहा हो।
मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भाजपा को अच्छी खासी तादाद में वोट मिलने पर विपक्षी दल के नेता इसे संदेह की नजरों से देख रहे हैं वहीं, भाजपाइयों का मानना है कि तीन तलाक का मुद्दा इस बार भी चला है। गाजियाबाद विधानसभा के कैला भट्ठा क्षेत्र में 34 बूथों पर भाजपा को 1022 वोट मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 347 वोट नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल कैला भट्ठा के बूथ नंबर 294 पर मिले हैं। इस बूथ पर डॉली शर्मा को महज 32 और गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल को महज 162 वोट मिले हैं। बूथ नंबर 292 पर भी भाजपा को विपक्षी प्रत्याशियों से ज्यादा 155 वोट मिले हैं। यहां सुरेश बंसल को 127 और डॉली शर्मा को 29 वोट मिले। बूथ नंबर 293 पर 102 वोट भाजपा को मिले हैं।
इनके अलावा मिर्जापुर में भी भाजपा को एक बूथ पर सबसे कम 23 तो दूसरे बूथ पर सबसे ज्यादा 501 वोट मिले हैं। बूथ नंबर 129 पर भी भाजपा को 24 वोट मिले हैं। यही नहीं हिंडन विहार के दो बूथों पर 38 और 254 वोट मिले हैं। यहां दोनों बूथों पर भाजपा को कांग्रेस प्रत्याशी से ज्यादा वोट मिले हैं।
---
पूर्णत: मुस्लिम आबादी वाले बूथों पर भी शून्य नहीं रही भाजपा
मिली जुली आबादी वाले बूथों पर तो भाजपा को अच्छे खासे वोट मिले ही है, बल्कि पूर्णत: मुस्लिम आबादी वाले बूथों पर भी भाजपा ने अपना खाता खोला। किसी भी बूथ पर पार्टी का वोट रिकार्ड शून्य नहीं रहा। भले ही भाजपा को दो या तीन वोट मिले, लेकिन हर ईवीएम से भाजपा के वोट निकले। कैला भट्ठा के 18 बूथ ऐसे रहे जहां भाजपा को 10 या इससे कम वोट मिले हैं। पांच बूथों पर 10 से 20 के बीच वोट मिले हैं।
---
बूथ संख्या भाजपा को मिले वोट बूथ संख्या भाजपा को मिले वोट
262 07 277 07
263 12 278 11
264 05 279 09
265 57 280 06
266 31 281 06
267 06 282 31
268 06 283 10
269 06 284 12
270 28 285 08
271 06 286 11
272 05 287 09
273 35 288 14
274 08 289 26
275 09 290 02
276 06 291 03
292 155
293 102
294 347