पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
नौ प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव-2019 में गाजियाबाद के घोषित हुए नजीतों में इनमें से कोई नहीं (नोटा) का विकल्प नौ प्रत्याशियों पर भारी पड़ा। भाजपा, गठबंधन में सपा और कांग्रेस को छोड़कर बाकी नौ प्रत्याशियों को मिले मतों का आंकड़ा 5 हजार को भी नहीं छू सका। जबकि डाक मतपत्रों की संख्या 2564 रही। गाजियाबाद में भाजपा के प्रत्याशी वीके सिंह ने 9,44,507 मत पाकर जीत हासिल की। वहीं दूसरे पाएदान पर गठबंधन में सपा प्रत्याशी सुरेश बंसल ने 4,43,007 मत प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने 1,11,948 मत हासिल किए।