कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से गांधी परिवार पर की गई टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में भाजपा नेता बैराय गए हैं। कहा कि देश के प्रत्येक प्रबुद्ध नगारिक को मंत्री गणेश जोशी के बयान की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत के बलिदान को एक हादसे का परिणाम बताया है। हरीश ने कहा कि कल अगर भाजपा के नेता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सुभाषचंद्र बोस की मौत को भी हादसे का परिणाम बताएं तो इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा इनके दिमाग से सत्ता के मत को उतारने की आवश्यकता है। उधर, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह एक मंत्री का बयान नहीं हो सकता है। उन्होंने जोशी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बता उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।