शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कुंभ कार्यों और अखाड़ों की व्यवस्थाओं को लेकर संतों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अखाड़ों की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया।
गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरांनद और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान को मेला प्रशासन और अखाड़ों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय बैठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत और गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद गुरुवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे थे। उन्होंने यहां अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी भेंट की।
संतों ने उनको बताया कि अखाड़ों में शौचालय, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। संतों ने भीड़ बढ़ने को देखते हुए शौचालयों की संख्या बढ़ाने की बात रखी। इस पर शहरी विकास मंत्री वंशीधर भगत ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। वे बैरागी कैंप में अग्निकांड प्रभावित 30 परिवारों से भी मिले। उन्होंने प्रभावितों को रहने के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को प्रभावितों के रहने, खाने पीने की व्यवस्था करने लिए निर्देशित किया।
इसके बाद वह कनखल के हरेराम आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि से मिले। उन्होंने आश्रम में आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। इसके बाद श्री दक्षिणी काली मंदिर पहुंचे। उन्होंने निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि से कुंभ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, दायित्वधारी पंकज सहगल, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, भाजपा नेता लव शर्मा, विक्रम भुल्लर आदि उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के स्वास्थ्य लाभ और राज्य की खुशहाली की कामना के लिए बृहस्पतिवार को आध्यात्मिक अनुष्ठान कर यज्ञ में आहुतियां दीं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ दिव्य-भव्य और स्वच्छता के साथ सकुशल संपन्न होगा। कोरोना की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पालन के साथ अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को स्नान करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। सरकार इसके लिए तैयारियों में जुटी है।
राज्यमंत्री रेखा आर्या जूना अखाड़े के भैरव घाट पर आयोजित यज्ञ में पति गिरधारी लाल साहू के साथ शामिल हुईं। उन्होंने जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि और सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि की मौजूदगी में हवन किया। रेखा आर्या ने कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
साथ ही कुंभ मेला-2021 के सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना के साथ यज्ञ में आहुतियां डालीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेट हैं। फिर भी वर्चुअल माध्यम से लगातार कार्य कर रहे हैं। रेखा आर्या ने जूना अखाड़े के निर्माण कार्यों को भी देखा और कुंभ की तैयारियों पर चर्चा की। जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि ने अखाड़ों के लिए सरकारी राशन उपलब्ध कराने की बात रखी।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार अखाड़ों को जल्द ही राशन उपलब्ध कराएगी। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने कहा कि कुंभ मेला शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत महामारी की चपेट में आए हैं। मुख्यमंत्री शीघ्र स्वस्थ होकर राज्य को कुशल नेतृत्व प्रदान करते हुए कुंभ मेला संपन्न कराएंगे।
उन्होंने कहा कि संतों के साथ हर नागरिक का दायित्व है कि वैश्विक महामारी से बचाव का उपाय करने के साथ दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करे। इस दौरान जूना अखाड़े के श्रीमहंत नारायण गिरि, श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत पूरण गिरि, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती, श्रीमहंत निरंजन भारती, श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती, कारोबारी महंत जयदेवानंद, थानापति नीलकंठ गिरि, कोठारी लाल भारती समेत कई साधु-संत और नागा संन्यासी मौजूद रहे।