लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Abha ID Dehradun is on top in the state in making Health ID under Ayushman Bharat Digital Mission Scheme

Dehradun News: राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की बन चुकी आभा आईडी, देहरादून जिला प्रदेश में अव्वल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Mar 2023 03:40 PM IST
सार

प्रदेश के 30.61 लाख से अधिक अपनी आभा आईडी बनाकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्सा बन चुके हैं। आईडी बनाने वाले लोगों का स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण ब्योरा ऑनलाइन दर्ज हो चुका है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 6,61,919 आभा आईडी बनी हैं।

Abha ID Dehradun is on top in the state in making Health ID under Ayushman Bharat Digital Mission Scheme
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत हेल्थ आईडी बनाने में देहरादून जिला प्रदेश में अव्वल है। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। इसमें देहरादून में सबसे अधिक 6.61 लाख लोगों की आईडी बनीं है जबकि नैनीताल जिला दूसरे स्थान पर है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के राज्य मिशन निदेशक एवं अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश के 30.61 लाख से अधिक अपनी आभा आईडी बनाकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्सा बन चुके हैं। आईडी बनाने वाले लोगों का स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण ब्योरा ऑनलाइन दर्ज हो चुका है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 6,61,919 आभा आईडी बनी हैं।

प्रदेश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की वर्ष 2021 में शुरुआत हुई थी। मिशन की ओर से किए गए प्रयासों से प्रदेश के लोगों का स्वास्थ्य रिकार्ड डिजिटाइज करने की रफ्तार अपेक्षाओं के अनुरूप है। लोग बढ़-चढ़़ कर इस डिजिटल मिशन का हिस्सा बन रहे हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मिशन के तहत हर व्यक्ति की आभा आईडी बनाई जानी है। आईडी बनाने से स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार की पूरी जानकारी आनलाइन उपलब्ध होगी।

 

आभा आईडी के ये फायदे

- स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी

- अस्पताल के पंजीकरण से लेकर उपचार तक होगा पेपर लेस

- अस्पताल में क्यूआर कोड के जरिए टोकन लेने की सुविधा

- बीमारी के इलाज से संबंधित रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से रहेगा सुरक्षित

 

राज्य में आभा आईडी का जनपद वार विवरण

जिला                              आभा आईडी

देहरादून                                 661919

नैनीताल                                   398571

हरिद्वार                                    282253

ऊधमसिंहनगर                          232694

पौड़ी गढ़वाल                            183236

अल्मोड़ा                                  143166

टिहरी                                     122741

पिथोरागढ़                                 94285

चमोली                                     75008

बागेश्वर                                     71453

चंपावत                                   65452

उत्तरकाशी                              55736

रुद्रप्रयाग                                 28832

जिले की सूचना न देने वाले      646288

ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2023: एआरटीओ कार्यालय में तीन अप्रैल से बनेंगे ग्रीनकार्ड, तैयारियों को लेकर पढ़ें ये अपडेट

स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक क्रांतिकारी कदम है। आभा नंबर के माध्यम से स्वास्थ्य की सभी जानकारी मिल सकेगी। प्रदेश में शत प्रतिशत लोगों को मिशन से जोड़ने के काम को प्राथमिकता से करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं। - डा. धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed